चूरू में अंडर-11 व अंडर-13 बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ

0
122
Screenshot

जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में मनोरंजन क्लब में दो दिवसीय आयोजन

चूरू।जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में मनोरंजन क्लब में दो दिवसीय अंडर-11 एवं अंडर-13 बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन संघ के अध्यक्ष किशोर राजपाल द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया है।इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवी पुरुषोत्तम लाल वर्मा ने कहा कि खेलों में भाग लेने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि खिलाड़ी अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व जैसे गुणों का भी विकास करता है। उन्होंने युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में ठाकुर्मल शर्मा, जिला बैडमिंटन संघ के सचिव गोविंद स्वामी सहित अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर राजेश वर्मा, संजय पूनिया, जयप्रकाश बागोरिया, आयोजन सचिव सौरभ स्वामी, राजकुमार तिलानी एवं आकाश शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पवनकिशोर बड़र्थवाल ने किया।प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न मुकाबले खेले गए और खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना प्राप्त की। आयोजन का उद्देश्य बाल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

राजस्थान वक्फ बोर्ड ने भेजी पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री | Ashok Gehlot | Wakf Board Relief

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here