गीता क्लासेज में बच्चों को पढ़ाया आत्मरक्षा का पाठ

0
22

चूरू। स्थानीय भास्कर भवन में प्रत्येक रविवार को चलने वाली गीता क्लासेज में बच्चों को आत्मरक्षा का पाठ पढ़ाया गया। इस दौरान आचार्यों ने बताया कि भगवान राम ने बनवास में जाते समय सभी चीजों को त्यागा था, लेकिन अपने धनुष बाण को अपने साथ ही रखे थे, जिससे वे अपने और अपने परिवार की रक्षा कर सके। इसी प्रकार हमें भी अपने घरों में सुरक्षा के लिए सभी साधन रखनें चाहिए। हम हिंसक नहीं है, लेकिन खुद की सुरक्षा भी बहुत जरूरी है। यही बात हमें गीता में भी सिखायी जाती है। सभी को आत्मरक्षा करने का अधिकार है। गीता क्लासेज में प्रार्थना, पांच श्लोक, पंचामृत, गजल गीत, सामूहिक हनुमान चालीसा के बारे में जानकारी दी गई। इससे पूर्व कार्यक्रम का षुंभारम्भ महेश आचार्य, प्रमोद गौड़ व संजय सिंघानिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर रेणु बजाज, माधुरी शर्मा, कमला, सविता शर्मा, मानसी शर्मा आदि मौजूद थी। कार्यक्रम संचालन मोहित सिंघानिया व दिव्या शर्मा ने किया।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध

चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here