भाजपा-कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में हजारों लोगों ने की शिरकत, मस्जिदों में की गई सजावट
चूरू।पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन पर ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शुक्रवार को विशाल जुलूस निकाला गया। तेलियान मोहल्ले के मरकजी मदरसा से निकाले गये जुलूस में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। शहर इमाम सैयद मोहम्मद अनवार नदीमुल कादरी के नेतृत्व में निकाला गया जुलूस धौबी चौराहा, नई सड़क, स्टेशन रोड, धर्मस्तूप और पुरानी सड़क से होकर निकाला गया। व्यापारियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। जुलूस कमेटी के सैयद अबरार हुसैन कादरी ने बताया कि इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद का जन्म मक्का में हुआ था। यह पर्व उनके जीवन के संदेशों को समर्पित है। इस अवसर पर शहर की मस्जिदों में लाइटों और फूलों से भव्य सजावट की गई। जुलूस में कई सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह ठंड़ा पेय पदार्थ व फलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि जुलूस ए मोहम्मदी प्यार बांटने का दिन है। चूरू की धरती गंगा-जमुनी संस्कृति की पोषक रही है। कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण, बसंत शर्मा, पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया, नारायण बालान, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया और भाजपा-कांग्रेस सहित कई नेताओं ने शिरकत की।
NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News
चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |
राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध
चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या
गौरव शर्मा बने चूरू कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष | युवाओं में जोश | BJP नेताओं की एंट्री