चूरू। लायन्स क्लब समर्पण चूरू की ओर से शिक्षक दिवस पर शुक्रवार को समाज सेवा में समर्पित शिक्षक राधेश्याम धानुका, राजेन्द्र शर्मा ‘मुसाफ़िर’ व राजकुमार शर्मा का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्हें माल्यार्पण व स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब सचिव पुनीत क्याल ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का संचार ही नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन, संस्कार और मानवीय मूल्यों की स्थापना भी करते हैं। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। इस अवसर पर लायन डॉ. कमल वशिष्ठ ने कहा कि शिक्षक समाज की आत्मा होते हैं। उनके त्याग, तपस्या और निष्ठा से ही आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवरता है तथा राष्ट्र प्रगति की ओर अग्रसर होता है। इस अवसर पर लायन गणेश शर्मा, रामप्रकाश क्याल, प्रेम शर्मा, मुकेश वर्मा आदि ने शिक्षकों के योगदान को अमूल्य बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। क्लब अध्यक्ष ओमप्रकाश बैरवा ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण की धुरी शिक्षक ही हैं। यह दिन गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने वाला है।
NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News
चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |
राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध
चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या
गौरव शर्मा बने चूरू कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष | युवाओं में जोश | BJP नेताओं की एंट्री