नए कानून की जानकारी दी, अपराध नियंत्रण और जनसंपर्क को लेकर दिए जरूरी सुझाव
चूरू। बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) हेमंत शर्मा ने गुरुवार को चूरू का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन स्थित विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया, जिनमें आपणो बाजार, पुलिस कैंटीन, मैस, मोटर परिवहन शाखा और संचित निरीक्षक कार्यालय शामिल हैं।निरीक्षण के बाद आयोजित संपर्क सभा में आईजी शर्मा ने जिले के पुलिसकर्मियों को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी और उन्हें जिम्मेदारी से कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि चूरू जिले में नशे की खपत भले ही कम है, लेकिन शराब तस्कर यहां के रास्तों का उपयोग कर रहे हैं, जिसे रोकना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।
आईजी शर्मा ने चूरू एसपी जय यादव की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों में जिले में अपराध का ग्राफ कम हुआ है, जो पुलिस की सक्रियता का प्रमाण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर कानून व्यवस्था को मजबूत करें।उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे परिवादियों की पूरी बात गंभीरता से सुनें और त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई करें। महिला पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनकर उन्होंने जल्द समाधान का भरोसा भी दिलाया।इस अवसर पर एसपी जय यादव, एएसपी लोकेंद्र दादरवाल, डीएसपी सुनील झाझड़िया, कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया और आरआई सतवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News
चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |
राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध
चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या
गौरव शर्मा बने चूरू कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष | युवाओं में जोश | BJP नेताओं की एंट्री