लोहिया महाविद्यालय चूरू में छात्रों ने गुलक में पैसे जुटाकर जताया विरोध
चूरू। जिला मुख्यालय स्थित लोहिया महाविद्यालय में गुरुवार को एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा के दौरान जानबूझकर उन्हें फेल कर दिया जाता है और फिर पुनर्मूल्यांकन (रिव्यूलेशन) के नाम पर 700 रुपये लेकर पास किया जाता है।एनएसयूआई की यह मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन पारदर्शिता से कार्य करे और छात्रों से जबरन पैसे वसूलने की यह नीति तुरंत बंद की जाए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि यह शोषण जारी रहा तो आने वाले दिनों में बड़ा उग्र आंदोलन किया जाएगा। एनएसयूआई छात्र नेता पुलकित चौधरी ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया छात्रों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि अगर हमारे पास इतने पैसे होते तो हम भी किसी बड़े प्राइवेट कॉलेज में पढ़ रहे होते। लेकिन अब हम कुलपति का पेट भरने के लिए गुलक में पैसे इकट्ठे कर रहे हैं।
NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News
चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |
राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध
चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या
गौरव शर्मा बने चूरू कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष | युवाओं में जोश | BJP नेताओं की एंट्री