चिड़ावा। शहीद नंदूसिंह शेखावत की मूर्ति अनावरण आज उनके पैतृक ग्राम स्यालू कलां में किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्य भरतसिंह शेखावत ने बताया कि बुधवार सुबह होने वाले मूर्ति अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद मदन राठौड़ एवं अति विशिष्ट अतिथि राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सूरजगढ़ के पूर्व विधायक सुभाष पूनियां, राज्य ओबीसी आयोग के सदस्य एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, पूर्व विधायक डॉ. मूलसिंह शेखावत, पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढा सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों को लेकर राज्य ओबीसी आयोग के सदस्य पवन मावंडिया, पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, पूर्व सरपंच नीतिराज सिंह शेखावत ने ग्राम स्यालू कलां में कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य पूर्व पुलिस उप निरीक्षक मदनसिंह शेखावत, चतरसिंह शेखावत, छगनसिंह शेखावत, कैप्टन जगदीशसिंह शेखावत सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।
गौरव शर्मा बने चूरू कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष | युवाओं में जोश | BJP नेताओं की एंट्री
फिटनेस का डॉज – आधा घंटा रोज़ || चूरू में SP जय यादव के नेतृत्व में हुआ योग और साइक्लिंग इवेंट
चूरू में गोगानवमी महोत्सव 2025 | श्रद्धा, भक्ति और परंपरा का संगम
चूरू में RGHS योजना फर्जी OTP और पर्चियों से लाखों की हेराफेरी | Full Report
राहुल कस्वां का बड़ा बयान | वोट चोरी के खिलाफ उठी आवाज | लोकतंत्र बचाओ मार्च