भाजपा ने निकाला मौन जुलूस, दिया धरना, किया प्रदर्शन, राहुल गांधी का फूंका पुतला

0
24

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
बिहार में राजग एव कांग्रेस की जनसभा में सार्वजनिक मंच पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत माता के लिए की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि व भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ के नेतृत्व में शहीद स्मारक से कलेक्ट्रेट तक मौन जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंका। जानकारी देते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस व विपक्ष के नेताओं ने राजनीति के स्तर को खो दिया है। प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत माता जिन्होंने कभी किसी का बुरा नहीं किया था। ऐसी विभूति को अपशब्द कहने वाले व मंच पर उपस्थित रहे राहुल गांधी को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। ये कांग्रेस व विपक्षी दलों की अपने संस्कारों से नीचे गिरने की पराकाष्ठा है। इस मौके पर पूर्व विधायक रणवीरसिंह गुढ़ा, वीरेंद्रप्रताप सिंह, विश्वंभर पूनियां, जिला महामंत्री राजेश दहिया, सरजीत चौधरी, योगेंद्र मिश्रा, नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा बगड़, सुनिल लाम्बा, शेरसिंह निर्वाण, जिला मंत्री महावीर ढाका, सुनिता स्वामी, सोशल मीडिया जिला संयोजक चंद्रप्रकाश शुक्ला, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, पूर्व प्रधान विमला चौधरी, बगड़ चेयरमैन गोविंद सिंह राठौड़, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, मुरलीमनोहर शर्मा पिलानी, अनिता जांगिड़, अजय चाहर, चिड़ावा मंडल अण्ध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, लीलाधर जाखड़, विकास भालोटिया, नगर महामंत्री रवि लांबा, दलीप सैनी, विजेंद्र हतवाल, नगर उपाध्यक्ष ताराचंद सैनी, शंभू नेहरा, श्रीराम सैनी, दयाराम सैनी, उमाशंकर महमिया, मुकेश सैनी, महेन्द्र सैनी, सुरेंद्र सैनी, संजय मोरवाल, मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन, राजेंद्र ठेकेदार, महेंद्र धायल, सुरेश सैन, जेपी चौधरी, एडवोकेट हनुमानसिह महला, इंदू जांगिड़, ज्योति भारद्वाज खेतड़ी, ओमप्रकाश सोनी मंड्रेला, राजकुमार जांगिड़ सुलताना, कपिल शर्मा मुकुंदगढ़, बाबूलाल सैनी नवलगढ़ ग्रामीण, भूपेंद्र शेखावत, परमजीत कुलहरि, जितेंद्र महला, प्रकाश जांगिड़, योगी, खलील सिलावट, महेंद्र सोनी, आरसी शर्मा, कपिल सोनी, भीखा भाई सहित बड़ी संख्या में जिलेभर से भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फिटनेस का डॉज – आधा घंटा रोज़ || चूरू में SP जय यादव के नेतृत्व में हुआ योग और साइक्लिंग इवेंट

चूरू में गोगानवमी महोत्सव 2025 | श्रद्धा, भक्ति और परंपरा का संगम

चूरू में RGHS योजना फर्जी OTP और पर्चियों से लाखों की हेराफेरी | Full Report

राहुल कस्वां का बड़ा बयान | वोट चोरी के खिलाफ उठी आवाज | लोकतंत्र बचाओ मार्च 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here