27 अगस्त से होगा 13वां सार्वजनिक गणेश महोत्सव

0
55

सुलताना।मैन बाजार स्थित प्राचीन गौशाला में इस वर्ष 13वां सार्वजनिक गणेश महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। गणेश महोत्सव समिति अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल गर्ग ने बताया कि 11 दिवसीय यह आयोजन 27 अगस्त से शुरू होकर 8 सितम्बर तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 9:15 बजे और सांयकाल 8:15 बजे गणेश आरती होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं हर शाम भजन संध्या का आयोजन रहेगा। महोत्सव की शुरुआत 27 अगस्त को जादूगर पिंटू प्रजापति के जादुई शो से होगी। कथाव्यास राजेश गौड़ के सानिध्य में धार्मिक कथा का वाचन प्रतिदिन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर उन्हें महोत्सव में आयोजित होने वाली महाआरती में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया है।

फिटनेस का डॉज – आधा घंटा रोज़ || चूरू में SP जय यादव के नेतृत्व में हुआ योग और साइक्लिंग इवेंट

चूरू में गोगानवमी महोत्सव 2025 | श्रद्धा, भक्ति और परंपरा का संगम

चूरू में RGHS योजना फर्जी OTP और पर्चियों से लाखों की हेराफेरी | Full Report

राहुल कस्वां का बड़ा बयान | वोट चोरी के खिलाफ उठी आवाज | लोकतंत्र बचाओ मार्च 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here