तिरंगा शौर्य, बलिदान एव देशभक्ति की गाथा है- राजेंद्र भांबू
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि के मुख्य आतिथ्य, नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा के संयोजन और विधायक राजेंद्र भांबू की अगुवाई में बगड़ रोड स्थित शहीद इंद्रसिंह स्मारक से कलेक्ट्री सर्किल स्थित शहीद स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक पार्षद चंद्रप्रकाश शुक्ला एवं नगर महामंत्री रवि लांबा ने बताया कि रैली को जिलाध्यक्ष कुलहरि, विधायक भांबू, शहर अध्यक्ष शर्मा, भाजपा नेता निशित बबलू चौधरी, पूर्व राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनियां, अभियान जिला संयोजक सुनिल लांबा, जिला उपाध्यक्ष रामनिरंजन पुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। यात्रा अग्रसेन सर्किल, गणेश मंदिर, चूणा चौक, गांधी चौक से एक नंबर रोड होते हुए शहीद स्मारक पहुंची। यात्रा के शुभारंभ से पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि की अगुवाई में भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक की सफाई की। यात्रा का मार्ग में जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि तिरंगा शौर्य, बलिदान एव देश भक्ति की गाथा है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के तिरंगे की शान विश्व भर में फैल रही है। इस अवसर पर उमाशंकर महमिया, रामगोपाल महमिया, एडवोकेट सुशील जोशी, राजू मारिगसर, अरुणा सिहाग, सुधा पंवार, विमला चौधरी, किरण चौधरी, मंजू चौहान, ममता शर्मा, पार्षद अशोक प्रजापत, संजय पारीक, नरेंद्र शर्मा, संदीप चांवरिया, पूर्व सभापति खालिद हुसैन, शिव कुमार जेवरिया, सुरेंद्र छावसरी, रुस्तम अली, दलीप सैनी, सत्यनारायण हलकारा, ताराचंद सैनी, जगदीश गोस्वामी, रामनिवास सैनी, विनोद जांगिड़, ख्यालीराम कुमावत, दयाराम सैनी, शंभू नेहरा, नंदलाल सैनी, विनोद गर्वा, विनोद सैनी, दीपक स्वामी, बजरंग सैनी, एडवोकेट हनुमान महला, श्रीराम सैनी, बबलू ठठेरा, विजय चावला, विनोद खन्ना, रामकरण सैनी, रामचंद्र तेतरवाल, सौरभ पुरोहित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एव गणमान्यजन मौजूद रहे।