चूरू। भाजपा मंडल रतननगर में हर घर तिरंगा अभियान एवं विभाजन की विभिषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम की तैयारी बैठक मण्डल अध्यक्ष निर्मल सैन की अध्यक्षता में पोकरमल प्रजापत गेस्ट हाउस आयोजित हुई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जी काछवाल व जिला उपाध्यक्ष मोहन खारड़िया ने कार्यकर्ताओ से चर्चा कर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र काछवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के मान सम्मान एवं स्वाभिमान का आयोजन है। इस कार्यक्रम में हम सब कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़ कर भाग लेना है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मोहन ने कहा कि विभाजन विभिषिका व हर घर तिरंगा कार्यक्रम रतननगर मण्डल के हर घर में आयोजित होगा। इसमें घर घर तिरंगा लगाकर कार्यकर्ता देश के मान सम्मान के प्रतिक तिरंगे झण्डे को फहरायेगे। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष मनसूख सहल दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया व मंडल उपाध्यक्ष मोहन नायक का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भानी राम नाई, मंडल प्रतिनिधि जितेन्द्र धरेंदा महामंत्री बाली सिंह मंडल उपाध्यक्ष मनसुख सहल मंडल उपाध्यक्ष रफीक ख़ान प्रभुदयाल गुडेसरिया, घिसा राम, मंडल उपाध्यक्ष मोहन नायक, राजेन्द्र परिहार, किशन नायक, शंकर गुर्जर भानु शर्मा, यूनिश खान पूर्व वाइस चेयरमैन, असलम तेली, मंडल मंत्री सूर्यप्रकाश स्वामी, जिला सह संयोजक सोशल मीडिया पियूष तंवर आदि उपस्थित थे। संचालन पार्षद ओम प्रकाश जांगिड ने किया।