बांझडोली गांव के अंकित फोगाट को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव बने

0
45

युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुधींद्र मूंड के करीबी है फोगाट

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सूरजगढ़ विधानसभा की बड़सरी का बास पंचायत के बांझडोली निवासी युवा कांग्रेस नेता अंकित फोगाट को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बीती रात को युवा कांग्रेस के प्रभारी महासचिव मनीष चौधरी ने उन्हें प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी है। जिसके बाद झुंझुनूं के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। अंकित फोगाट, युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुधींद्र मूंड के करीबी बताए जाते है। जो पहले युवा कांग्रेस में सूरजगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष भी रह चुके है। फोगाट ने अपनी नियुक्ति पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुधींद्र मूंड के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू तथा युवा कांग्रेस इंचार्ज कृष्ण अलावरू समेत तमाम कांग्रेस नेताओं का आभार जताया है। अंकित फोगाट ने बताया कि वे झुंझुनूं जिले में तो युवाओं को कांग्रेस में जोड़ने का और अधिक प्रयास करेंगे ही। साथ ही प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी। उसे पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और मेहनत के साथ निभाएंगे। आपको बता दें कि अंकित के अलावा झुंझुनूं के बलेश गुर्जर, आकाश नारनौलिया व मोहम्मद अकरम को भी प्रदेश सचिव तथा दिनेश ओलखा व विपिन नूनियां को भी प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि | वीर तेजाजी भवन, सैनिक बस्ती | पूर्व राज्यपाल और किसान नेता को याद किया

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here