राजस्थान के विधायक मनोज मेघवाल करेंगे अमेरिका में भारत का प्रतिनिधित्व

0
220

नेशनल लेजिस्लेचर कांफ्रेंस में लेंगे भाग, वैश्विक लोकतांत्रिक संवाद व सुशासन पर होगी चर्चा

सुजानगढ़। राजस्थान के सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनोज मेघवाल 4 से 6 अगस्त 2025 को बोस्टन, अमेरिका में आयोजित होने जा रहे नेशनल कांफ्रेंस ऑफ स्टेट लेजिस्लेचर (NCSL) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह सम्मेलन दुनियाभर के 5000 से अधिक विधायकों की सहभागिता वाला एक प्रमुख वैश्विक आयोजन है।इस अध्ययन दौरे का आयोजन नेशनल लेजिस्लेचर कांफ्रेंस भारत के सहयोग से हो रहा है, जो एक गैर-राजनीतिक मंच है और भारतीय विधायकों की क्षमता निर्माण व अंतरराष्ट्रीय लोकतांत्रिक संवाद को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है। इस मंच से 24 राज्यों और 21 राजनीतिक दलों के 100 से अधिक विधायक जुड़े हुए हैं, जो भारत की ओर से अब तक की सबसे बड़ी वैश्विक लोकतांत्रिक भागीदारी को दर्शाता है।विधायक मनोज मेघवाल ने इस अवसर को अपने राज्य और क्षेत्र का गर्व से प्रतिनिधित्व करने वाला क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह दौरा वैश्विक सुशासन की सर्वोत्तम परंपराओं से सीखने और उन्हें अपने क्षेत्र की जनता के हित में लागू करने का अवसर है। उन्होंने नेशनल लेजिस्लेचर कांफ्रेंस भारत और उसके संस्थापक डॉ. राहुल वी. करड का आभार प्रकट किया।इस सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence), डिजिटल लोकतंत्र (Digital Democracy), साइबर सुरक्षा (Cyber Security), मतदाता विश्वास और नीति नवाचार जैसे आधुनिक विषयों पर चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त, भारतीय मूल के अमेरिकी नेताओं से संवाद और अमेरिका की विधायी प्रणाली की जानकारी भी इस यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगी।

चूरू में भारी बारिश के बाद भराव क्षेत्रों का विधायक हरलाल सहारण ने किया निरीक्षण | Churu Rain Update

बघेला गांव में राशन डीलर राजू पंडित की बहाली की मांग | चूरू DSO कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

चूरू भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित | पराक्रम राठौड़ बने जिला महामंत्री | BJP Churu News Update

चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | राहुल कस्वां बोले – सरकार कर रही स्मार्ट लूट

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here