नवोदित रचनाकार दौलत राम के काव्य संग्रह ‘केवल मेरा नहीं’ का प्रकाशन

0
6

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले के ककराय गांव में जन्में दौलतराम के काव्य संग्रह ‘केवल मेरा नहीं’ का हाल ही में प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्था साहित्यागार जयपुर द्वारा प्रकाशन किया गया है। यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी साहित्यिक प्रतिभा का प्रमाण है, जो समाज की गहराइयों से उपजी संवेदनाओं को शब्द देती है। वर्तमान में भारत संचार निगम लिमिटेड जयपुर में सहायक निदेशक (राजभाषा) के पद पर कार्यरत दौलतराम का यह काव्य संग्रह मानवीय मूल्यों और सामाजिक सरोकारों पर केंद्रित है। उनकी कविताएं समाज के उन वर्गों की पीड़ा, संघर्ष और संवेदनाओं को अभिव्यक्त करती हैं। जो अक्सर मुख्यधारा की दृष्टि से ओझल रह जाते हैं। यह काव्य-संग्रह केवल काव्यात्मक सौंदर्य की प्रस्तुति मात्र नहीं है। अपितु यह सामाजिक चेतना का दस्तावेज़ भी है, जो पाठकों को आत्मचिंतन के लिए प्रेरित करता है। संग्रह की रचनाएं करुणा, न्याय और समानता जैसे मानवीय मूल्यों की पक्षधरता करती हैं तथा साहित्य को जन-जीवन से जोड़ने का प्रयास करती हैं। यह काव्य संग्रह न केवल साहित्य प्रेमियों के लिए पठनीय है, बल्कि सामाजिक चेतना से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम भी है।

चूरू में भारी बारिश के बाद भराव क्षेत्रों का विधायक हरलाल सहारण ने किया निरीक्षण | Churu Rain Update

ठेकेदारों का बड़ा आंदोलन | 14सूत्री मांगों को लेकर यूनाईटेड कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन का विरोध प्रदर्शन

बघेला गांव में राशन डीलर राजू पंडित की बहाली की मांग | चूरू DSO कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here