मोहम्मद सदीक को लकवा आते ही तुंरत पहुंचा ढूकिया हॉस्पिटल, तो बची जान

0
22

झुंझुनू । अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय के पीपली चौक निवासी 50 वर्षीय सदीक को स्ट्रोक यानी लकवा आते ही तुरंत ढूकिया हॉस्पिटल में लाने और ईलाज शुरू करने से मोहम्मद सदीक को सही उपचार मिला। सदीक की बेटी आबिदा ने समझदारी और जागरूकता दिखाते हुए सदीक को लेकर ढूकिया हॉस्पिटल पहुंची। जिससे समय पर सदीक का उपचार शुरू हुआ। आबिदा ने बताया कि उसके पिता सदीक को सात जुलाई को स्ट्रॉक आया। सम्पूर्ण उपचार के बाद 10 जुलाई को छुट्टी दे दी गई। अब सदीक के मुंह, आवाज, हाथ पांव सब अच्छे से कार्य कर रहे है। ढूकिया हॉस्पिटल के न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. नितिन चौधरी ने बताया कि लकवा स्ट्रोक में फास्ट क्रिया का महत्वपूर्ण रोल होता है। फास्ट में एफ का अर्थ है फेस यानी चेहरा, क्या आदमी का चेहरा एक तरफ लटक गया है उसे मुस्कुराने को कहे। ए का अर्थ है आर्म यानी भुजा, क्या आदमी की भुजा एक तरफ से सुन या कमजोर हो गई है दोनों बांह को ऊपर उठाने को कहे। एस का मतलब है स्पीच क्या आदमी की आवाज स्पष्ट है। कोई भी वाक्य दोहराने को कहे। टी का अर्थ है टाइम समय यदि ऊपर के तीनों लक्षण मिले तो समय बिना बर्बाद किए उसे अस्पताल ले जाए। ढूकिया हॉस्पिटल की डॉ. मोनिका ढूकिया ने बताया कि अब धीरे धीरे लोग इस बारे में जागरूक हो रहे है कि स्ट्रोक के उपचार में फास्ट क्रिया की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्ट्रॉक के उपचार में न्यूरो विशेषज्ञ एवं फिजीयोथैरेपिस्ट का महत्वपूर्ण योगदान रहा दोनों की देखरेख में स्ट्रॉक का उपचार किया गया। न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. नितिन चौधरी एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. देवेंद्र मारवाल की सेवा हमारे यहां उपलब्ध है। डॉ. मोनिका ढूकिया ने बताया कि अस्पताल में एक ही छत के नीचे न्यूरो एवं स्पाइन रोग, गुर्दा व मूत्र रोग रोग, घुटना कूल्हा ट्रांसप्लाट व हड्डी जोड़ सर्जरी व ट्रोमा, अस्थमा रोग, सर्जरी विशेषज्ञ की नियमित सेवाएं उपलब्ध है। दूकिया हॉस्पिटल में ईसीएचएस, आरजीएचएस, ईएसआईसी, चिरंजीवी (मा योजना) सभी विभागों में ईलाज व ऑपरेशन निशुल्क किए जाते है व ब्लड, प्लाजमा की सेवाएं 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध है।

बघेला गांव में राशन डीलर राजू पंडित की बहाली की मांग | चूरू DSO कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

चूरू भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित | पराक्रम राठौड़ बने जिला महामंत्री | BJP Churu News Update

चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | राहुल कस्वां बोले – सरकार कर रही स्मार्ट लूट

जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने किया बागला बालिका स्कूल का निरीक्षण | Churu School Visit 2025 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here