11 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया गया
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
किसानों के मसीहा रहे, सबसे लंबे समय तक जनप्रतिनिधित्व करने वाले आठ बार विधायक, पांच बार सांसद, दो बार जिला प्रमुख के पदों पर रहे पद्मश्री से सम्मानित स्व. शीशराम ओला की 98वीं जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन की गई। उनकी जीवनी को याद कर प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि वे पर्यावरण प्रेमी थे। इसलिए ग्राम वन संरक्षक एवं प्रबंध समिति सोलाना ने स्व. ओला के जन्मदिन के मौके बरानी व टीबा नदी भूमि पर पौधे लगाकर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। वहीं 11 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर ग्राम वन संरक्षक एवं प्रबंध समिति सोलाना के अध्यक्ष मोहरसिंह सोलाना, सरपंच सुनिल, विद्याधर सिंह, हनुमान सिंह, सहीराम पंच, विकास झाझड़िया, दीपक पूनियां, मनोज ओला, कपिल, भाग्येश, कुशल, अजरूद्दीन, राहुल खान, मनीराम ओला, कपिल झाझड़िया, गगनदीप योगी आदि उपस्थित थे।
चूरू भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित | पराक्रम राठौड़ बने जिला महामंत्री | BJP Churu News Update
चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan
राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान
महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा
स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | राहुल कस्वां बोले – सरकार कर रही स्मार्ट लूट
जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने किया बागला बालिका स्कूल का निरीक्षण | Churu School Visit 2025