श्री शिव महापुराण कथा में रुद्रावतार प्रसंग की सुनाई कथा

0
46

चिड़ावा। कलियुग में हनुमानजी का ध्यान सभी प्रकार की मनोकामना पूर्ण करने वाला एवं सभी संकटों को दूर करने वाला है। मंगलवार एवं शनिवार हनुमान जी के प्रिय वार है। उक्त कथन वाणी भूषण प्रभुशरण तिवाड़ी ने सेही कलां के शिवालय मंदिर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा में मे पांचवें दिवस रूद्र अवतार के प्रसंग के अवसर पर कहे। कथा में भगवान शिव के अनेक अवतारों की कथा सुनाई गई। कथा से पूर्व यजमान अशोक शर्मा पुत्र सुलतान शर्मा द्वारा सपत्निक शिवपुराण एवं कथा व्यास का पूजन किया गया। कथा में सजाई गई रुद्रावतार हनुमान जी की सजीव झांकी एवं मोहक भजनों की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर डॉ. जगदीश शर्मा, श्रीचंद पूनियां, पूर्व सरपंच जगदीश बड़सरा, गजानंद शर्मा, बिहारीलाल शर्मा, नंदलाल स्वामी, शिवलाल शर्मा, हजारीलाल शर्मा, अरुण शर्मा, संदीप शर्मा, पवन शर्मा, बुद्धिधर कुलहरि, बाबूलाल शर्मा, राकेश पूनियां, रवि वर्मा, जितेंद्र जांगिड़, संतोष सिंह शेखावत, मनोज नायक, रत्तिराम महरिया, कैलाश शर्मा, दीनदयाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष मौजूद रहे।

चूरू भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित | पराक्रम राठौड़ बने जिला महामंत्री | BJP Churu News Update

चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | राहुल कस्वां बोले – सरकार कर रही स्मार्ट लूट

जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने किया बागला बालिका स्कूल का निरीक्षण | Churu School Visit 2025 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here