चंदन की लकड़ी पर उकेरी गई कला ने मोहा मन

0
107

राजेंद्र राठौड़ और विधायक हरलाल सारण ने किया सैनिक बस्ती में मूर्ति कला का अवलोकन, कलाकार पवन कुमार की प्रतिभा की सराहना

चूरू। चूरू की गौरवशाली कला परंपरा एक बार फिर चर्चा में आ गई जब सोमवार शाम को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और चूरू विधायक हरलाल सारण ने सैनिक बस्ती में चंदन की लकड़ी पर उकेरी गई अनूठी मूर्तियों का अवलोकन किया। चंदन पर की गई बारीक कारीगरी और धार्मिक-सांस्कृतिक प्रतिमाओं को देखकर दोनों नेता मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण, भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला, पदम सिंह, भंवर अजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इस मौके पर कलाकार पवन कुमार की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल एक मूर्ति नहीं, बल्कि चूरू की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में भी चूरू की बनी कलाकृति देखी गई है।उन्होंने कहा कि पवन कुमार जैसे कलाकारों ने न केवल इस कला को जीवित रखा है, बल्कि इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कलाकार परिवार की चौथी पीढ़ि के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके शुभम के काम की सराहना की। आपको बता दें कि कलाकार पवन कुमार का परिवार पीढ़ियों से इस कला से जुड़ा है। पवन ने बताया कि चंदन मूर्ति कला को अब आधुनिक तकनीकों के साथ जोड़ा जा रहा है, जिससे इसकी गुणवत्ता और विस्तार में वृद्धि हो रही है।

चूरू भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित | पराक्रम राठौड़ बने जिला महामंत्री | BJP Churu News Update

चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | राहुल कस्वां बोले – सरकार कर रही स्मार्ट लूट

जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने किया बागला बालिका स्कूल का निरीक्षण | Churu School Visit 2025 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here