अंतरराष्ट्रीय यूथ कॉन्फ्रेंस जयपुर में हुआ भव्य आयोजन
चूरू। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर में 26 से 28 जुलाई 2025 तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय यूथ कॉन्फ्रेंस एवं कलम यूथ लीडरशिप कॉन्फ्रेंस 0.7 के अंतर्गत ख्वाब फाउंडेशन, भारत की ओर से राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू के संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. मूलचंद को विशिष्ट लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की स्मृति में गठित ख्वाब फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया, जो राष्ट्र निर्माण हेतु युवाओं को प्रेरित करने की दिशा में कार्यरत है। गौरतलब है कि डॉ. मूलचंद को यह सम्मान संस्कृत भाषा के संवर्धन, संरक्षण व समकालीन परिप्रेक्ष्य में उसके पुनरुत्थान में उल्लेखनीय शोध-कार्य के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने संस्कृत भाषा को केवल शास्त्रों तक सीमित न रखकर आधुनिक बौद्धिक विमर्शों में उसे पुनः स्थापित करने का अनुकरणीय कार्य किया है। आपको बता दें कि प्रो. मूलचंद अपने अकादमिक जीवन में अब तक 40 से अधिक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों से विभिन्न विशिष्ट सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। इस तीन दिवसीय आयोजन में भारत के विभिन्न राज्यों राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र के साथ-साथ नेपाल, दुबई, श्रीलंका व अमेरिका जैसे देशों के प्रतिनिधियों एवं युवाओं ने भी भाग लिया। प्रोफेसर डॉ. मूलचंद की उपस्थिति और वक्तव्य ने सम्मेलन में बौद्धिक ऊँचाइयों को एक नई दिशा प्रदान की। उनका यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि संस्कृत भाषा के पुनरुत्थान और वैश्विक स्तर पर उसकी सांस्कृतिक प्रतिष्ठा को पुनः प्रतिष्ठित करने की दिशा में एक सशक्त संकेत भी है।
चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan
राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान
महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा
स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | राहुल कस्वां बोले – सरकार कर रही स्मार्ट लूट
जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने किया बागला बालिका स्कूल का निरीक्षण | Churu School Visit 2025