स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था व स्मार्ट मीटर मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना
चूरू। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी ने स्मार्ट मीटर सहित विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को जमकर विरोध प्रदर्शन कर जिला कलक्टर को ज्ञापन साैंपा। इस दौरान चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट के आगे सांसद राहुल कस्वां के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी की। इसको लेकर शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद राहुल कस्वां, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल, चूरू शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किषोर धान्धू, चूरू जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजय दीक्षित, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनिता कपुरिया, सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया। इस अवसर पर सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि प्रदेश में आमजन विरोधी कार्य किए जा रहे है। प्रदेश की भाजपा सरकार स्मार्ट मीटर की जगह स्मार्ट लूट कर रही है। इसको लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर मांग की गई कि ये स्मार्ट मीटर बंद किए जाए। प्रदेश में जो अराजकता का माहौल है उस पर अंकुश लगाया जाए। इसके अलावा संविधान में जो प्रावधान है कि पंचायत व निकाय के चुनाव पांच साल में होने चाहिए वो समय सीमा में कराए जाएं व मनमाने तरीके से परिसीमन नहीं किया जाए। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और आरजीएचएस योजना से जुड़े लाभार्थियों के हितों को ध्यान में रखा जायें। चूरू जिले में सरकारी भवनों की स्थिति का आकलन कर जर्जर हालात में जो भवन जिसमें स्कूल, अस्पताल संचालित है, उनको खाली करवाकर अन्य भवनों में शिफ्ट किया जावें। सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा राज में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। आये दिन बलात्कार, लूटपाट, डकैती, हत्या, अपहरण, चैन स्नेचिंग, बजरी माफियाओं का आतंक बना हुआ है। अपराधी और बजरी माफिया बेखौफ होकर गैर कानूनी गतिविधियां कर रहे हैं किन्तु सरकार इनकी रोकथाम की बजाय मूकदर्शक बनकर बैठी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जनता भय, भूख और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर जनता को महंगाई और अन्याय से जूझने पर मजबूर कर रही है। स्मार्ट मीटर के नाम पर आमजन की जेब काट रही है। जनता के घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाना लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुडानिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद हुसैन निर्माण, किसान नेता आदूराम न्यौल, उम्मेद सिंह गोलसर, सुरेन्द्र हुड्डा, आसाराम सैनी, जिला परिषद सदस्य कुलदीप पुनियां, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अबरार खां, आरिफ रिसालदार, भींवाराम खिचड़, सोहनलाल मेघवाल, मनोज कस्वां तारानगर, षिवकुमार शर्मा, अजीज दिलावरखानी, समीउल्लाह, संजय भाटी, ईस्माइल भाटी, विनोद खटीक, बजरंग बजाड, रामचन्द्र सुण्डा, बालीबाई, विमल शर्मा, वाहिद खान, हेमन्त सिहाग, विजय सारस्वत, विजय जालान, दीपिका सैन, आसीफ निर्माण, योगेष ढाका, चन्दनमल मेघवाल, सुशील स्वामी, प्यारेलाल दानोदिया, जयचंद घांघू, बरकत खां, सुभाष मिश्रा, प्रित चांवरिया, शंकर चंदेलिया, दौलतराम भाम्मू, जितेन्द्र शर्मा, आरिफ कुरेशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।