बिना चीरे के 165 ग्राम की प्रोस्टेट का ढूकिया हॉस्पिटल में सफल ऑपरेशन

0
129

झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
शहर के ढूकिया हॉस्पिटल में एंडोस्कोपिक तकनीक से 165 ग्राम वजनी प्रोस्टेट का सफल ऑपरेशन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। आमतौर पर इतनी बड़ी प्रोस्टेट के लिए ओपन सर्जरी की आवश्यकता होती है। लेकिन डॉ. विजय ओला की टीम ने बिना किसी चीरे के टीयूआरपी पद्धति से यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया। मरीज 72 वर्षीय सुंदरलाल लंबे समय से पेशाब में रुकावट, रात में बार-बार पेशाब आना और पेट में भारीपन जैसी समस्याओं से पीड़ित थे। जांच में सामने आया कि उनकी प्रोस्टेट ग्रंथि सामान्य आकार (20-30 ग्राम) से कई गुना बढ़कर 165 ग्राम हो चुकी थी। ऑपरेशन करने वाले यूरोलॉजिस्ट डॉ. विजय ओला ने बताया कि इस तरह की बड़ी प्रोस्टेट का एंडोस्कोपिक (टीयूआरपी) तकनीक से इलाज करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। लेकिन नवीनतम तकनीक और अनुभव के चलते यह संभव हो सका। ऑपरेशन के 48 घंटे के भीतर मरीज को सामान्य चलने-फिरने और पेशाब करने में राहत मिल गई। यह तकनीक न केवल मरीज के लिए सुरक्षित है। बल्कि इसमें रक्तस्राव कम होता है। अस्पताल में भर्ती का समय घटता है और रिकवरी भी तेज होती है। डॉ. मोनिका ढूकिया ने बताया कि हॉस्पिटल में एक ही छत के नीचे न्यूरो एवं स्पाइन रोग, गुर्दा व मूत्र रोग रोग, घुटना कूल्हा ट्रांसप्लाट व हड्डी जोड़ सर्जरी व ट्रोमा, अस्थमा रोग, सर्जरी विशेषज्ञ की नियमित सेवाएं उपलब्ध है। ढूकिया हॉस्पिटल में ईसीएचएस, आरजीएचएस, ईएसआईसी, चिरंजीवी (मा योजना) सभी विभागों में ईलाज व ऑपरेशन निशुल्क किए जाते है व ब्लड, प्लाजमा की सेवाएं 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध है।

सुबोध कुमार अग्रवाल की 17वीं पुण्यतिथि | नगरश्री म्यूजियम में सांस्कृतिक विरासत को किया नमन | Churu Heritage Event

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here