बेरी गांव में डीएमएफटी से बने नए कुएं का उद्घाटन, विकास कार्यों के लिए ग्रामीणों ने जताया आभार

0
40

भाजपा नेता राजेश दहिया ने किया उद्घाटन, सड़क, आंगनबाड़ी, स्कूल मरम्मत व अटल ज्ञान केंद्र के लिए मिली लाखों की स्वीकृति

चिड़ावा। पिलानी विधानसभा के बेरी गांव में डीएमएफटी से बने नए कुए का उद्घाटन भाजपा नेता राजेश दहिया ने किया। ग्रामीणों ने बेरी में 70 लाख की सड़क स्वीकृति, नई आंगनबाड़ी, दो लाख स्कूल मरम्मत, 13.64 लाख के स्कूल में दो नए कमरे, अटल ज्ञान केंद्र के लिए 12.50 लाख रुपए की स्वीकृत के लिए दहिया का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच जगदीश सिंह ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिनमें खेड़ला सरपंच रामसिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, सुजडौला सरपंच कान्हूसिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, देवरोड़ पंसस राजेंद्र नेहरा, घंडावा पंसस राजकुमार, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संदीप पारीक, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मान कंवर, गिरवरसिंह छापड़ा सहित गाव के प्रमुख व प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।

सुबोध कुमार अग्रवाल की 17वीं पुण्यतिथि | नगरश्री म्यूजियम में सांस्कृतिक विरासत को किया नमन | Churu Heritage Event

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here