विधायक हरलाल सहारण बोले – डॉ. मुखर्जी का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत
चूरू। जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर रविवार को बूथ संख्या 157 पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चूरू विधायक हरलाल सहारण उपस्थित रहे। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित बनवारीलाल शर्मा, जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी, मंडल महामंत्री चन्द्रप्रकाश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने लोकतंत्र और अखंड भारत के लिए जीवन समर्पित कर दिया। एक देश, एक विधान, एक निशान, एक प्रधान की परिकल्पना को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने साकार किया है, जिसका श्रेय डॉ. मुखर्जी की प्रेरणा को जाता है। वे राष्ट्र की अखंडता के सच्चे प्रहरी थे।पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित बनवारीलाल शर्मा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने अपने प्रयासों से देश का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में जाने से रोका। वे सच्चे राष्ट्रभक्त और मां भारती के वीर सपूत थे। संविधान की रक्षा के लिए उनके द्वारा किया गया संघर्ष आज भी प्रासंगिक है।भाजपा जिला महामंत्री भास्कर शर्मा ने बताया कि पार्टी ने तय किया है कि डॉ. मुखर्जी जैसे महापुरुषों की जीवनी हर युवा तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से उनकी जयंती पूरे जिले के 1609 बूथों पर मनाई जा रही है।मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शन का स्रोत है। उनके विचारों से राष्ट्र सेवा का भाव मिलता है। कार्यक्रम की शुरुआत महिमा शर्मा द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। संचालन जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच ने किया।
उत्तर मंडल में भी श्रद्धा और सम्मान से मनाई गई जयंती
इसी क्रम में चूरू शहर के उत्तर मंडल के बूथ नंबर 113, 112, 117 पर भी बूथ अध्यक्षों की अध्यक्षता में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। इन कार्यक्रमों में भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. बासुदेव चावला, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, उत्तर मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राकसिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर निरंजन स्वामी, लालचंद सैनी, विमल जोशी (तीनों बूथ अध्यक्ष), श्रीराम पिपलवा, आकाश सैनी, जयप्रकाश प्रजापत, सांवरमल बालाण, रामचंद्र सैनी, रमेश किरोड़ीवाल, मांगीलाल, दुलीचंद, गोपाल, विनोद बालाण, शंकर नाई, फूलचंद बालाण, पवन गहलोत, मुकेश, बालूराम, बनवारी सैनी, सांवरमल टाक, संपत दर्जी, यासीन शेख, विजय जोशी, विमल भाटी, रामकुमार, नानूराम, मांगीलाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान
Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana
Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद
महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा