पं. दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

0
204

संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेतृत्व में हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

चूरू। पं. दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज, चूरू में शुक्रवार को भाजपा की ओर से चलाए जा रहे ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खान के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर नहर एवं जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. महेश मोहनलाल पुकार उपस्थित रहे। मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अभियान का 7 अगस्त को दूदू जिले के गाड़ोदा में शुभारंभ किया। यह अभियान मातृभूमि और प्रकृति के प्रति सम्मान और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि खेजड़ी राजस्थान का राजकीय वृक्ष है, जो राज्य की संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से गहराई से जुड़ा है। इस अभियान में नीम, मीठा नीम और झाड़ी जैसे पौधे लगाए गए हैं और ट्री गार्ड से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। विधायक हरलाल सहारण ने अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों को खाद्य सामग्री प्रदान कर प्रधानमंत्री द्वारा घोषित “स्वच्छता योद्धाओं” के सम्मान को प्राथमिकता दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम से जुड़ने और संकल्प से सिद्धि अभियान को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। इस मौके पर चन्द्राराम गुरी, डॉ. साजीद चोहान, डॉ. अदरीश खान, हाजी शरीफ सोलंकी, असगर जोइया, बाबू टेलर, इरशाद भाटी, आमीन खां एलमाण, मोहीदीन खां, इलियास खां, इमरान खान, इस्लाम सोलंकी, फरीयाद खां दौलतखानी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड | सांसद घनश्याम तिवाड़ी की प्रेस कॉन्फ्रेंस | PM Modi Achievements 2025

Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here