राजेंद्र राठौड़ ने वर्चुअली किया संबोधित, संतोष अहलावत बनीं मुख्य वक्ता, “संकल्प से सिद्धि” अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान
चूरू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे “संकल्प से सिद्धि” अभियान के अंतर्गत आज चूरू में जिला स्तरीय भाजपा कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के चूरू स्थित आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और भारत माता के उद्घोष के साथ हुई, जिसके पश्चात पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पण किया गया। जिला महामंत्री भास्कर शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने वर्चुअली कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाई है। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले देश की स्थिति निराशाजनक थी, परंतु अब आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डबल इंजन सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आग्रह किया।
प्रदेश महामंत्री व पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने कहा कि भारत अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, जो प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने सामरिक, आर्थिक और वैज्ञानिक क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक विकास की किरण पहुँचाई है, जिससे देशवासी अब सरकार पर गहरा विश्वास करते हैं।
इस अवसर पर विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़, अर्जुनसिंह फ्रासा, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र काछवाल, नरेन्द्र कंवल, सत्तार खांन, नरेश सहारण, संतोष तालणिया, जिला मंत्री पवन माहेश्वरी,भारती मुदगल, संदीप काजला, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष जांगिड़ प्रदेश सहकोषाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जमरदीन तेली, दौलत तंवर, जोगेन्द्र झाझड़िया, सुरेन्द्र स्वामी, सरदारशहर नगरपरिषद् सभापति राजकरण चौधरी, बीदासर चेयरमेन सीताराम प्रजापत, प्रधान विनोद देवी पूनियां, नेताप्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश खिचड़, भाजयुमे जिलाध्यक्ष गोपाल बालाण अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खांन, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत मेघवाल, मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राकसिया, सुरेश सारस्वत, निर्मल सैन, दौलतराम प्रजापत, विजय कुमार कस्वां, अनूप खण्डेलवाल, सुनील भाकर, मदन नायक, रणजीत सिंह तंवर मुकेश भामा, छोटूसिंह राजपुरोहित, विष्णूभगवान प्रजापत, गजानन्द स्वामी, करणीसिंह राठौड़, राजेश सोनी, ज्वालाकंवर, डूगरराम मेघवाल,गोपाल शर्मा, लिखमीचन्द मेघवाल, धर्मवीर सिंह पूनियां, जिला मीडिया सहसंयोजक नीरज जांगिड़, सोशल मीडिया सहसंयेजक नोमान खांन, सुशील लाटा, महेश मिश्रा, दिनेश शर्मा, रामस्वरूप कटारिया, दीनदयाल सैनी, ओमिंसंह शेखावत, गोगराज सैनी, चन्द्रप्रकाश पवन यादव, भंवर गुर्जर, विधाधर शर्मा, करणीसिंह निर्बाण मोहनलाल गढ़वाल, रवि आर्य, रजत शर्मा, जयपालसिंह टकणेत, नितिन बुन्देला, निखिल प्रजापत, राकेश शर्मा, अजीतसिंह राठौड़, कृष्ण भाकर, मुरलीधर सैनी, जितेन्द्र शर्मा, श्याम पारीक, दीनदयाल पारीक, अरूण तिवाड़ी, कुंभाराम ढुकिया, भंवरसिंह सामोता, राकेश शर्मा, विजय चौहान, नत्थूराम प्रजापत, कृष्ण जांगिड़, दिलीप पूनियां, कमल सैनी, हरीश वर्मा, बाबू टेलर, मुलचंद धूत, फरियाद खांन, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।