Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ अतिक्रमण पर चला नगर परिषद का पीला पंजा

अतिक्रमण पर चला नगर परिषद का पीला पंजा

हनुमानगढ़। टाउन की नगर परिषद द्वारा आज नई धान मंडी स्थित लोहा मार्केट से अतिक्रमण हटाए । इस मौके पर मुख्य स्वच्छता निरीक्षक प्रेमलता पुरी ने बताया नगर परिषद आयुक्त व सभापति के निर्देशानुसार शहर के सौंदर्यीकरण के लिए बाजार में किए गए दुकानों के आगे अतिक्रमण को हटाया जा रहा है व गंदे पानी की निकासी के लिए बनी नालियों को अतिक्रमण से मुक्त किया जा रहा है । आज नई मंडी रेलवे रोड पर जेसीबी मशीन द्वारा अतिक्रमण हटाये गए । इस मौके पर वार्ड पार्षद सुरेंद्र गोंद,अधिशासी अभियंता राकेश इंडलिया, सहायक अभियंता सत्यवीर कटारिया, स्वच्छता निरीक्षक जगदीश सिराव, सफाई निरीक्षक, सफाई जमादार व कर्मचारियों ने सहयोग किया ।

पुलिस की आपणी सखी टीम की सजगता से टला हादसा, एस पी जय यादव ने पूरी टीम को किया सम्मानित

https://youtu.be/UvBRCobkvRk

Advertisement