71 फुट के मेघनाथ व कुंभकर्ण पुतलों का भी होगा दहन
सरदारशहर। शहर के सामाजिक संगठन सरदारशहर एकता मंच के द्वारा सेठ मूलचंद विकास कुमार विनित मालू के सौजन्य से आगामी दशहरे पर भव्य विजयदशमी उत्सव एवं 101 फुट के रावण, 71 फुट के कुंभकर्ण व 71 फुट के मेघनाथ दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंच के कार्यकर्ताओं, शहर के अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन ताल मैदान में समाजसेवी महावीर माली की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें सैंकड़ो कार्यकताओ के साथ- साथ एडवोकेट माणकचंद भाटी, शोभाकांत स्वामी, डॉ बालकृष्ण कौशिक, गौरीशंकर कन्दोई, अश्विनी कुमार पारीक, हनुमानमल वर्मा, मुखराम नाथोलिया, शंकरलाल प्रेमानी, संजय दुगड़, भंवरलाल सोनी, शंकरलाल उपाध्याय, बाबूलाल स्वामी, अमित शर्मा, लालबहादुर सेवदा, बाबूलाल माली, सुनील मिश्र, नोशाद सांखला, धीरज प्रजापत, हरिसिंह देराजसर, प्रकाश पापटान, नोरंगलाल जांगिड सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए एकता मंच अध्यक्ष जितेंद्र राजवी ने बताया कि सरदारशहर के इतिहास में प्रथम बार तीन पुतलों का दहन किया जाएगा। साथ ही स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों द्वारा मनोरम भक्तिमयी सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति, राम रावण युद्ध का मंचन, भव्य बेंड वादन एवं आकर्षक आतिशबाजी, सम्पूर्ण ताल मैदान की सजावट, मनोरम जीवंत झांकियां एवं लंका दहन मुख्य आकर्षण होंगे। साथ ही इस अवसर पर भामाशाह विकास कुमार मालू का भी स्वस्थ्य होकर लौटने पर विशेष स्वागत भी किया जाएगा। सफल आयोजन के लिए एकता मंच उपाध्यक्ष फारुख ज्यान मोहम्मद एवं राकेश टाक, मंत्री बाबूलाल प्रजापति, सचिव रमेश कुमार सोनी के नेतृत्व में टीमें गठित कर दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम संयोजक सम्पतराम जांगिड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
 कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए एकता मंच अध्यक्ष जितेंद्र राजवी ने बताया कि सरदारशहर के इतिहास में प्रथम बार तीन पुतलों का दहन किया जाएगा। साथ ही स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों द्वारा मनोरम भक्तिमयी सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति, राम रावण युद्ध का मंचन, भव्य बेंड वादन एवं आकर्षक आतिशबाजी, सम्पूर्ण ताल मैदान की सजावट, मनोरम जीवंत झांकियां एवं लंका दहन मुख्य आकर्षण होंगे। साथ ही इस अवसर पर भामाशाह विकास कुमार मालू का भी स्वस्थ्य होकर लौटने पर विशेष स्वागत भी किया जाएगा। सफल आयोजन के लिए एकता मंच उपाध्यक्ष फारुख ज्यान मोहम्मद एवं राकेश टाक, मंत्री बाबूलाल प्रजापति, सचिव रमेश कुमार सोनी के नेतृत्व में टीमें गठित कर दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम संयोजक सम्पतराम जांगिड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस कारण से तारानगर से चुनाव लडेगें राजेन्द्र राठौड़, भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ चावला ने बताई हकीकत
 
            


















