Advertisement
Home राजस्थान चूरू नाबालिग से रास्ते में छेड़छाड़ और धमकी का आरोप, महिला थाना पुलिस...

नाबालिग से रास्ते में छेड़छाड़ और धमकी का आरोप, महिला थाना पुलिस ने आरोपी को दबोचा

दुकान जाते समय रास्ता रोकने और हाथ पकड़ने का आरोप; विरोध करने पर जमीन पर गिराया, धमकी देने की शिकायत

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चूरू। सदर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मौसम मेघवाल निवासी शिव कॉलोनी के रूप में हुई है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया।
महिला थाना अधिकारी कुसुम लता के अनुसार पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि 9 अगस्त 2026 को वह घरेलू सामान लेने के लिए मोहल्ले की दुकान की ओर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी कथित तौर पर रास्ते में उसके सामने आ गया।

विरोध करने पर जमीन पर गिराने का आरोप

रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने पीड़िता का हाथ पकड़कर मोबाइल नंबर मांगा और बातचीत करने के लिए दबाव बनाया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी पर उसका हाथ पकड़कर उसे जमीन पर गिराने का आरोप है।पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास की महिलाएं मौके पर पहुंचीं। लोगों को आता देखकर आरोपी कथित तौर पर पीड़िता को छोड़कर वहां से भाग गया। आरोप है कि जाते समय उसने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने उससे बातचीत नहीं की तो वह उसे जान से मार देगा।

रिपोर्ट के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

पीड़िता की शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मौसम मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट में पेश किया।

Advertisement