झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती एवं महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के उपलक्ष्य में अंबेडकर भवन में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अमरसिंह धीरज तथा संरक्षक महावीर सानेल ने बताया कि सुबह नौ बजे रक्तदान शिविर शुरू होगा। जो शाम पांच बजे तक चलेगा। कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई है। रक्तदान के फायदे बताते हुए सानेल ने कहा है कि रक्तदान से नए ब्लड सेंस बनने लगते हैं। हार्ट अटैक की संभावना कम होती है। शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। संदीप पाटिल, अजय वर्मा नूआं कांग्रेस कमेटी एससी प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी झुंझुनूं, देवकरण महरिया, लोकेश सेवदा लाइफ लाइन ब्लड हेल्पलाइन, विकास देरवाला, पवन गुढ़ा बावनी, धर्मेंद्र, सुनिल कुमार, मानसिंह, विजय सिंह, सुदर्शन महरिया, अशोक खटनावलिया, योगेश टंडन इत्यादि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी टीम में जोश और उत्साह के साथ काम कर रही है।
ऑपरेशन नकेल: चूरू में ड्रग माफिया पर बड़ा एक्शन | 54 लाख के नशे का सामान जब्त
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू














