खेतड़ी में मकान को सूना देख चोरों ने बनाया निशाना, गहने व नकद सामान किया पार

खेतड़ी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी कस्बे के एक सूने मकान से चोरी की वारदात सामने आई है। इस संबंध में पीड़ित की ओर से थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला भी दर्ज करवाया गया है। थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि कस्बे के वार्ड नंबर 10 निवासी विष्णु कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई की वह परिवार सहित 13 मार्च 2026 को मकान बंद करके जयपुर चला गया था। जयपुर में लगभग 26 दिन रहने के बाद भतीजे की मृत्यु हो जाने के कारण खेतड़ी आया। जब घर का मुख्य दरवाजा खोला तो अंदर चौक में जाने के बाद सारे कमरों के ताले टूटे हुए और सारे दरवाजे मकान के खुले थे। लोहे की अलमारी का लॉक तोड़ रखा था और संदूक को तोड़कर कपड़े बाहर गिराये हुए थे। इस दौरान जब घर में रखे सामान को संभाला तो घर से सोना चांदी के गहने व दो लाख रुपए गायब मिले। घर से अज्ञात चोर मकान को सूना देखकर चोर चोरी कर ले गए। इस दौरान उन्होने पुलिस से मामले की जल्द जानकारी जुटाकर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया की मकान को सूना देखकर वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित की ओर से दी गई रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले को लेकर संदिग्ध लोगों व आसपास के सीसीटीवी फुटेज से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।

ऑपरेशन नकेल: चूरू में ड्रग माफिया पर बड़ा एक्शन | 54 लाख के नशे का सामान जब्त

मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू