नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिलेगा नया राजनीतिक सशक्तिकरण: हर्षिनी कुल्हरी

Screenshot

33% आरक्षण को बताया ऐतिहासिक कदम; मोदी सरकार के नेतृत्व में महिला भागीदारी और वित्तीय सशक्तिकरण में हुआ विस्तार

चूरू। भाजपा नेता, झुंझुनूं जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भूमिका को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम है। वे रविवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी ही नहीं, बल्कि नीति निर्माण की प्रक्रिया का केंद्र बनाएगा। लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा परिवर्तन है। इसे सामाजिक बदलाव का आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि महिला नेतृत्व ही विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव रखेगा।कुल्हरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिससे पिछले वर्षों में हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ी है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत करोड़ों महिलाओं के बैंक खाते खोले गए हैं, जिससे वित्तीय समावेशन को मजबूती मिली है।उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ेगा और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी मिलेगी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं के हित के इस विषय पर भी राजनीति की जा रही है और पूर्व में इस अधिनियम को रोका गया था। अब मोदी सरकार इसे लागू कर ऐतिहासिक कार्य कर रही है।इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जहां महिलाओं के सर्वांगीण विकास की संभावनाएं दिखाई देती हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में महिलाओं के लिए व्यापक स्तर पर कार्य हो रहे हैं, जिससे देश और प्रदेश की महिलाएं सशक्त बन रही हैं।कार्यक्रम में जिला मंत्री भारती मुद्गल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा धनधावत, जिला सह-कोषाध्यक्ष रचना कोठारी, सुनीता प्रजापत, सुनीता शर्मा, शोभा चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच और मोहन गढ़वाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी इस अधिनियम को महिलाओं के लिए ऐतिहासिक निर्णय बताया।

चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू