जयंती समारोह में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय का दिया गया सशक्त संदेश
नवलगढ़ I झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर नवलगढ़ स्थित अनिकेत भवन में भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जहां फुले के विचारों और उनके संघर्षों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जगदीश प्रसाद सैनी ने ज्योतिबा फुले को समस्त समाज में सच्चाई और ईमानदारी से आगे बढ़ने का रास्ता दिखाने का प्रयास किया । कार्यक्रम का संचालन रतनलाल सैनी ने प्रभावशाली ढंग से किया, मोहनलाल जी सैनी ने आए हुए सभी मुख्य अतिथि व कार्यकर्ताओं का दुपट्टा करके सम्मान किया वहीं मुख्य अतिथि के रूप मे वरिष्ठ भाजपा नेता महेश बसावतिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गजानंद सैनी ने की।समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महात्मा फुले ने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच, जातिवाद और भेदभाव के खिलाफ जो अलख जगाई, वह आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम बताया और विशेष रूप से महिलाओं एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताया। मुख्य अतिथि महेश बसावतिया ने अपने संबोधन में कहा कि फुले के विचारों को आत्मसात कर ही समाज में वास्तविक समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाएं और शिक्षा के प्रसार में अपनी भूमिका निभाएं।अध्यक्षीय उद्बोधन में गजानंद सैनी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपने महान व्यक्तित्वों के संघर्ष और योगदान को समझने का अवसर मिलता है, जो समाज निर्माण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने महात्मा फुले के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और समाज में समरसता, शिक्षा व जागरूकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस मौके पर अरविंद सैनी , राजेश सैनी , अजय सैनी , आनंदपाल , मोहित सैनी ,जयप्रकाश सैनी, सोहनलाल सैनी , कुमार चौहान , नेमीचंद सैनी , चंद्र प्रकाश मिश्रा , किशनलाल मिश्रा , जीवन कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे I
चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू

















