वीपीएल कॅरिअर इंस्टीट्यूट में भव्य ओरिएंटेशन प्रोग्राम, नीट, आईआईटी एवं जेईई तैयारी की दी स्पष्ट दिशा

0
47

वक्ताओं ने कहा, वीपीएल झुंझुनूं में मौजूद, तो कहीं और क्यों जाना

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
स्थानीय गणपति नगर स्थित वीपीएल कॅरिअर इंस्टीट्यूट में आयोजित भव्य ओरिएंटेशन प्रोग्राम में अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नीट, आईआईटी एवं जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक सशक्त मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएएस डॉ. अनूप सैनी थे। अध्यक्षता डाइट प्रिंसिपल सुमित्रा ने की। विशिष्ट अतिथियों में एमडी साइंस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रामस्वरूप जाखड़, राजस्थान पत्रिका के जीएम कृष्ण कुमार कौशिक, एनएमटी कॉलेज झुंझुनूं के प्रोफेसर डॉ. आशीष गर्ग, ऑक्सफोर्ड स्कूल ढिगाल के निदेशक डॉ. महेश बिस्सू, राजस्थान पब्लिक स्कूल मंडावा के निदेशक हरलालसिंह मोगा, रवींद्र पब्लिक स्कूल के निदेशक नरेंद्र झाझड़िया, रामलाल शिक्षण संस्थान अलसीसर के निदेशक सुरेश कुमार, भाजपा नेता महेश बसावतिया तथा स्टार एकेडमी स्कूल झुंझुनूं के डायरेक्टर अख्तर अली गहलोत थे। संस्थान के फाउंडर इंजी. प्यारेलाल ढूकिया एवं को-फाउंडर इंजी. पीयूष ढूकिया की विशेष उपस्थिति कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। दोनों ही शिक्षा क्षेत्र में अपने दूरदर्शी नेतृत्व, अनुशासन एवं परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। जिनके मार्गदर्शन में वीपीएल करियर इंस्टीट्यूट निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम के दौरान इंजी. प्यारेलाल ढूकिया द्वारा सभी अतिथियों का साफा, शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए एक सशक्त संदेश देते हुए कहा कि जब झुंझुनूं में ही वीपीएल कॅरिअर इंस्टीट्यूट जैसा सशक्त संस्थान उपलब्ध है। तो फिर कोटा, सीकर या जयपुर जाने की आवश्यकता नहीं है। उनके इस संदेश ने उपस्थित सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, विश्वास एवं नई ऊर्जा का संचार किया। वहीं इंजी. पीयूष ढूकिया ने अपने उद्बोधन में आधुनिक शिक्षा प्रणाली, प्रतियोगी परीक्षाओं की बदलती रणनीति एवं वीपीएल कॅरिअर इंस्टीट्यूट के एकेडमिक स्ट्रक्चर पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार संस्थान छात्रों को शुरुआती स्तर से ही एक मजबूत कॉम्पिटिटिव माइंडसेट के साथ तैयार कर रहा है। वीपीएल कॅरिअर इंस्टीट्यूट की सेंटर हैड डॉ. शिखा सहाय ने संस्थान की कार्यप्रणाली एवं ओरिएंटेशन की विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन एडमिन हैड जितेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। इस पूरे आयोजन की रूपरेखा, प्रबंधन एवं क्रियान्वयन में उनकी नेतृत्व क्षमता स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित, प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी रहा। वीपीएल फैकल्टी टीम द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से नीट, आईआईटी एवं जेईई की तैयारी की सम्पूर्ण रणनीति प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों को पूरे वर्ष किस प्रकार पढ़ाया जाएगा तथा उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किस स्तर तक तैयार किया जाएगा। इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन पर अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने वीपीएल कॅरिअर इंस्टीट्यूट के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण एवं भरोसेमंद पहल बताया।

चूरू में स्काउट-गाइड प्रकृति शिविर का समापन | पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर

चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here