श्रद्धांजलि सभा व विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

0
2

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ जिला झुंझुनूं के कार्यकर्ता पदाधिकारियों द्वारा बुधवार को महान क्रांतिकारी एवं निर्भिक पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी के बलिदान दिवस पर विद्युत श्रमिक संघ कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री रामगोपाल शर्मा ने विद्यार्थी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। डिस्कॉम महामंत्री देवकरण सैनी ने अपने विचार प्रकट करते हुए बताया कि पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी जी ने अपने जीवन का बलिदान सांप्रदायिक सौहार्द एवं सामाजिक समरसता कायम करने में दे दिया। जिसे भारतीय मजदूर संघ सामाजिक समरसता एवं उनके बलिदान दिवस के रूप में याद करता है। विद्युत श्रमिक संघ जिला महामंत्री व संयुक्त सुरक्षा परिषद सदस्य सुरेश कुमार शर्मा ने गणेश शंकर विद्यार्थी के बलिदान को सामाजिक सौहार्द के लिए संकल्प लेने का दिन बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मूलचंद महला ने की। इस दौरान भामस संयुक्त जिला मंत्री सुनिल बुगालिया, श्रमिक संघ के गुट्टूराम सैनी, सुनिल ईशरवाल, नवीन राय, गुरुदयालसिंह व रामप्यारी आदि मौजूद रहे।

चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर

चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान

चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here