एसपी के सख्त निर्देश, बीड़ पुलिस चौकी पर नाकाबंदी कर कार्रवाई तेज

0
4

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन सुनिश्चित करने और सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस लगातार आमजन को जागरूक कर नियमों को नहीं मानने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। लगातार संवेदनशील इलाकों और दुघर्टना वाले क्षेत्रों के प्रति गंभीर झुंझुनूं एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर झुंझुनूं बीड़ पुलिस चौकी पर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच कर यातायात नियमों की अवेहलना करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की। बीड़ पुलिस चौकी पर बुधवार को पुलिस ने दिनभर नाकाबंदी कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस की कार्रवाई को देखकर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। चौकी प्रभारी एएसआई रघुवीर सिंह ने बताया कि हरियाणा की ओर से जिले में एंट्री करने वाले वाहनों को रूकवाकर गहन जांच की गई। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत बिना हेलमेट, तेज गति से मॉडिफाइड लाइट, साइलेंसर, ओवरलोडिंग वाहन और नशे में गाड़ी चलाने वाले वाहनों की जांच कर सख्त कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया अवेहलना करने वाले वाहन चालकों से भारी जुर्माना वसूलने के साथ-साथ कई मामलों में कानूनी कार्रवाई भी गई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा आगे अवेहलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध बीड़ पुलिस चौकी पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई टीम में चौकी प्रभारी सहायक पुलिस उप निरीक्षक रघुवीर सिंह, कांस्टेबल होशियार सिंह, कृष्ण कुमार एवं महिला कांस्टेबल माया इत्यादि का जाब्ता तैनात रहा।

इनका कहना है कि…

बॉर्डर इलाकों और अन्य क्षेत्रों से बाहरी राज्यों से प्रवेश करने वाले और यातायात नियमों की अवेहलना करने वाले वाहनों की जिलेभर में सख्त जांच की जा रही है। झुंझुनूं बीड़ पुलिस चौकी इलाका काफी संवेदनशील है, यहां भी संबंधित पुलिस को समय-समय पर विशेष नाकाबंदी कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
— बृजेश ज्योति उपाध्याय, एसपी, झुंझुनूं

चूरू में गैस सिलेंडर को लेकर घबराएं नहीं: कलेक्टर अभिषेक सुराणा | 20 हजार सिलेंडर स्टॉक में

गैस सिलेंडर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन | कलेक्ट्रेट के सामने पुतला दहन कर किया प्रदर्शन

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here