उदयपुरवाटी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
धार्मिक तीर्थ स्थल सकरायधाम में स्थित माता शाकंभरी के दरबार में सोमवार से फागोत्सव कार्यक्रम शुरू होगा। मां शाकंभरी सेवा समिति सकरायधाम रजि. के तत्वावधान में होने वाले फागोत्सव में पहले दिन 23 फरवरी सप्तमी को सूरत के प्रसिद्ध मंगलपाठ वाचक सुरेश जोशी एवं पूनम चोपड़ा द्वारा मैया का मंगलपाठ का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में चुनरी उत्सव, मेहंदी उत्सव, मैया का खजाना, छप्पन भोग झांकी, भव्य दरबार झांकी आदि होंगे। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों व आकर्षक विद्युत सजावटी लाइटों से दरबार को सजाया जाएगा। माता की ज्योति व दरबार में भोग लगाने के पश्चात भक्तों को भंडारे में प्रसादी वितरित की जाएगी। दूसरे दिन 24 फरवरी अष्टमी को सुबह आठ बजे माता के दरबार में सिरा-पुड़ी का भोग लगाया जाएगा। माता को गजरा, चुनड़ी, सुहाग पिटारा, फल, ड्राई फ्रूट आदि माता को अर्पित किया जाएगा। इसके पश्चात उदयपुरवाटी कस्बे के जांगिड़ मोहल्ले में स्थित पवन मिश्रा के नोहरे में ध्वज पूजन व आरती के बाद नाचते-गाते हुए भक्तगण उदयपुरवाटी कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए माता शाकंभरी के दरबार पहुंचेंगे। जहां पर ध्वज अर्पित कर भंडारे में प्रसादी ग्रहण करेंगे। ध्वज यात्रा में प्रसिद्ध भजन गायक राजवर्धन सुथार अहमदाबाद भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। शाम छह बजे से माता के दरबार में फागोत्सव का आयोजन होगा। जिसमें राजू तिवाड़ी एंड पार्टी फतेहपुर के कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग फाल्गुनी धमाल प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समिति के अध्यक्ष राजेश धानूका अहमदाबाद व कोषाध्यक्ष संदीप रामूका के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी जोर-शोर से लगे हुए है। माता के फागोत्सव में देशभर से भक्तगण शामिल होने के लिए पधारेंगे। माता के फागोत्सव व ध्वज यात्रा की तैयारियां उदयपुरवाटी में पवन मिश्रा के नोहरे में की जा रही है। 101 निशानों को तैयार करने में सुशील रामूका, संदीप रामूका, गणेश स्वामी आदि भक्तगण लगे हुए है।
रू में फाइनल वोटर लिस्ट जारी | 16.26 लाख मतदाता, 95 हजार नाम हटे | SIR 2026 बड़ी अपडेट
चूरू POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला | नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सख्त सजा
जीण माता मंदिर में चोरी का CCTV वायरल | चांदी के छत्र और नकदी ले गया बदमाश, ग्रामीणों में रोष
चूरू आयुष शिविर का समापन | 105 मरीजों का क्षारसूत्र से सफल ऑपरेशन, आयुर्वेद पर बढ़ा भरोसा














