नवलगढ़ । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
संत निरंकारी मंडल शाखा भगेरा में रविवार को प्रोजेक्ट अमृत के चौथे चरण के अंतर्गत स्वच्छ जल—स्वच्छ मन अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सेवा जब साधना बन जाए और प्रकृति के प्रति संवेदना जीवन का मूल मंत्र हो, तब पावन संकल्प जन्म लेते हैं। जल केवल संसाधन नहीं जीवन का आधार और ईश्वर की अमूल्य देन है। जिसकी रक्षा करना प्रत्येक मानव का नैतिक कर्तव्य है। सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी की प्रेरणादायक शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से प्रोजेक्ट अमृत का सूत्रपात किया गया था। यह पहल जल संरक्षण को किसी एक दिवस या अभियान तक सीमित न रखकर उसे जीवन शैली, संस्कार और सेवा भाव के रूप में अभिव्यक्त करने की प्रेरणा देती है। चूरू जोन 19 ए ब्रांच भगेरा के संयोजक गिरधारीलाल ने बताया कि स्वच्छ जल से स्वच्छ मन और स्वच्छ समाज का निर्माण संभव हो सके। इसी क्रम में संत निरंकारी मंडल द्वारा 1500 से अधिक स्थानों पर 22 फरवरी को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक जल स्रोतों पर स्वच्छता के लिए सेवा कार्य किया जाएगा। जय नोजा शक्ति धाम भगेरा और उसके आसपास के क्षेत्रों में सेवा कार्य के पश्चात सभी महात्मा मिलजुल कर सतगुरू की शिक्षाओं का गुणगान करेंगे और सतगुरु के दिव्य संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए गीत विचार एवं कविताओं के माध्यम से अपनी भावों को व्यक्त करेंगे। सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का यही संदेश है कि हम इस धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए पहले से अधिक सुंदर स्वच्छ और संतुलित रूप से संजोकर रखें।
चूरू में फाइनल वोटर लिस्ट जारी | 16.26 लाख मतदाता, 95 हजार नाम हटे | SIR 2026 बड़ी अपडेट
चूरू POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला | नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सख्त सजा
जीण माता मंदिर में चोरी का CCTV वायरल | चांदी के छत्र और नकदी ले गया बदमाश, ग्रामीणों में रोष
चूरू आयुष शिविर का समापन | 105 मरीजों का क्षारसूत्र से सफल ऑपरेशन, आयुर्वेद पर बढ़ा भरोसा














