श्री गोपाल गौशाला में श्री आशुतोष भवन का उद्घाटन

0
4

नवलगढ़ । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
ग्राम पंचायत बड़वासी श्री गोपाल गौशाला बड़वासी परिसर में गौशाला अध्यक्ष एडवोकेट कमलेश कुमावत एवं उनके भाइयों द्वारा अपने पूज्य पिता स्वर्गीय भागीरथमल कुमावत थानेदार की चौथी पुण्य स्मृति में गौशाला कार्यालय श्री आशुतोष भवन का निर्माण करवाया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन उनकी माता श्रीमती तीजू देवी के कर कमलों द्वारा किया गया। गौशाला कार्यालय के लिए शिवचंद ढाका ने कार्यालय कुर्सी, जगदीशप्रसाद भारतीय ने कार्यालय टेबल, सुभाष कुमावत ने लौह अलमारी गेट तथा ताराचंद कुमावत ने राम धुन साउंड सिस्टम भेंट किया। गौशाला सचिव मुकेश सीगड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि कारगवाल परिवार के सहयोग के लिए राजीव कारगवाल का ग्रामवासियों द्वारा माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंतर्राष्ट्रीय कवि हरीश हिंदुस्तानी द्वारा किया गया। जिनका भी गौशाला समिति द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन गौसेवा संकल्प के साथ हुआ।

चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

चूरू में दलित-आदिवासी उद्यमियों के लिए जागरूकता शिविर | आसान लोन से स्वरोजगार का मौका

चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here