गौ सेवा का सनातन संस्कृति में विशेष महत्व – डॉ. शंभू पंवार

0
10

पितृ पुण्य तिथि पर गौशाला में किया गौमाताओं का पूजन व भोग अर्पण

चिड़ावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सनातन संस्कृति में गौ सेवा को सर्वोच्च स्थान बताते हुए प्रख्यात गौसेवक, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, अंतरराष्ट्रीय लेखक एवं पत्रकार-विचारक डॉ. शंभू पंवार ने कहा कि गौमाता की सेवा से न केवल मानसिक शांति प्राप्त होती है। बल्कि परिवार में सुख-समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और मां लक्ष्मी की कृपा का वास होता है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में वर्णित है कि गौमाता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का निवास होता है। इसलिए गौ सेवा स्वयं में एक महान पुण्य कार्य है। डॉ. पंवार ने ये विचार श्री कृष्ण गौ शाला में व्यक्त किए। जहां वे अपने पिताजी की पुण्य तिथि के अवसर पर गौमाताओं को दलिया का भोग अर्पित करने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गौ सेवा चार धाम यात्रा के समान फलदायी है। इससे पूर्वजों को शांति मिलती है। घर से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। उन्होंने बताया कि वे वर्षों से एक अनूठी परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। जिसके तहत अपने तथा परिवार के सदस्यों के जन्मदिवस, माता-पिता की पुण्य तिथि जैसे अवसरों पर गौशाला जाकर गौमाताओं को गुड़ व दलिया अर्पित करते हैं। यह परंपरा उनके लिए केवल धार्मिक कर्मकांड नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों और संस्कारों का प्रतीक है। इस अवसर पर उनके अनुज विजय पंवार एवं पुत्र अभिषेक पंवार ने भी गौमाताओं को भोग अर्पित किया। डॉ. पंवार ने बताया कि वे जब भी गौशाला जाते हैं, अपने भाई, पुत्र एवं पौत्री को साथ ले जाते हैं। ताकि भावी पीढ़ी को सनातन संस्कृति में गौमाता के महत्व का बोध हो और यह परंपरा आने वाले समय में भी सतत रूप से चलती रहे। उल्लेखनीय है कि डॉ. शंभू पंवार सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ-साथ एक समर्पित गौ सेवक के रूप में भी जाने जाते हैं। उनका मानना है कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है और समाज में नैतिकता, करुणा एवं सामूहिक कल्याण का आधार है।

चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here