चेन स्नैचिंग गैंग का 10 हजार का इनामी वांछित आरोपी विक्रम उर्फ राजू गिरफ्तार

0
30

चिड़ावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चिड़ावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
कस्बे में चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाली अंतर्राज्यीय गैंग के 10 हजार रुपए के ईनामी वांछित आरोपी विक्रम उर्फ राजू को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को जिला कारागृह झुंझुनूं से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन, एएसपी देवेंद्रसिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल के सुपरविजन में सीआई आशाराम गुर्जर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार दो अगस्त 2024 को परिवादिया मंजू पत्नी कृपानंद नेहरा निवासी चिड़ावा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम करीब 5 बजे वह चिड़ावा बाजार में बांके बिहारी शोरूम के सामने सब्जी ले रही थीं। इसी दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए और पीछे से झपट्टा मारकर उनकी सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। एक युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरा बिना हेलमेट के था। प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर 9 जनवरी 2025 को आरोपी तारिया उर्फ दारासिंह एवं विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। मामले में वांछित आरोपी विक्रम उर्फ राजू पर 10 हजार रुपये तथा आरोपी कर्मवीर पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लगातार तलाश के बाद 17 फरवरी 2026 को विक्रम उर्फ राजू को जिला कारागृह झुंझुनूं से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में चोरी एवं लूट के लगभग दो दर्जन प्रकरण दर्ज हैं। पूर्व में तारिया उर्फ दारासिंह (24) निवासी शिरावास थाना अकबरपुर जिला अलवर तथा विक्रम सिंह (28) निवासी टापरी थाना कोटपुतली जिला कोटपुतली-बहरोड़ को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार गैंग संगठित रूप से अंतर्राज्यीय स्तर पर चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देती थी। मामले में गहन अनुसंधान जारी है।

चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here