झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
स्थानीय पुरोहितों की बगीची स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। संस्था के मंत्री शिवचरण पुरोहित ने बताया कि प्रातःकाल से ही रात्रि तक भक्तों ने महाकाल की पूजा अर्चना कर भोलेनाथ को रिझाया। सायंकाल मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया। शिव महिम्न मंडल के सदस्यों ने पंडित संजू शर्मा के सानिध्य में सपरिवार भगवान आशुतोष की पांच प्रहर की पूजा अर्चना कर चार अभिषेक दुग्धाभिषेक, गन्ने के रस से, पंचामृत से और गंगा जल से अभिषेक किया तथा सामूहिक महिम्न पाठ किया। रात्रि को शुभकरण चोपदार एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति देकर महादेव को रिझाया। इस अवसर पर शिव महिम्न मंडल के शिवचरण पुरोहित, रामरतन पंसारी, शरद शर्मा, राजकुमार सिंघानिया, मुकेश जलान, गोपालकृष्ण गुप्ता, शशिकांत पुरोहित, रविशंकर पुरोहित, प्रमोद चोटियां, प्रकाश तुलस्यान, धर्मेंद्र शर्मा, पंकज पुरोहित, अमिताभ पुरोहित, सौरभ तुलस्यान, मोहनलाल पुरोहित, पूनम पुरोहित, अंजू पुरोहित, सुशीला गुप्ता, किरण पुरोहित, सदस्यों के अलावा शुभकरण चोपदार, अनिल जांगिड़, अनिल बाक्यान, विनोद वर्मा, दीपक वर्मा, नरेश पुरोहित, शिवप्रकाश पुरोहित, अरुण राणासरिया, हरफूल बाकोलिया सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |
राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया
‘एक शाम शहीदों के नाम’ | देशभक्ति गीत-कविता से भावुक हुआ सभागार
चूरू आयुष शिविर में 700 मरीजों का उपचार | विधायक हरलाल सहारण ने की सराहना












