झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025 को लेकर ग्रामीण स्तर पर जागरूकता का अभियान शुरू किया गया है। आठ मार्च तक चलने वाले इस छह चरणीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को नए कानूनी प्रावधानों, रोजगार गारंटी, पारदर्शी मजदूरी भुगतान और विकेन्द्रीकृत पंचायत प्लानिंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कानूनी प्रावधानों और फायदों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके अधिकारों से रूबरू कराने के लिए अहिंसा से अधिकार थीम आधारित गतिविधियां चौथे सप्ताह सोमवार से 22 फरवरी तक आयोजित क़ी जा रही है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाशचंद्र यादव ने बताया कि संवैधानिक मूल्यों से जुड़े रोजगार के अधिकारों की समझ, बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग का प्रदर्शन, समुदाय में गांधी जी के सकारात्मक उद्धरणों के साथ रोज़गार अधिकार, जागरूकता यात्रा विद्यालयों में पेंटिंग एवं तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। महात्मा गांधी जी और विकसित भारत के गांवों की बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स का प्रदर्शन, ग्रामीण नागरिकों के लिए पंचायत भवन, सामुदायिक भवन अथवा सार्वजनिक स्थलो पर व्यापक जन-जागरूकता यात्रा में विकसित भारत जी राम जी अधिनियम के प्रावधानों को प्रदर्शित करती तख्तियां या बैनर का उपयोग किया जा कर आयोजित की जाएगी। जिसमें ग्राम सरपंच एवं पंच स्वयं सहायता समूह की दीदियां, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, श्रमिकों की सक्रिय सहभागिता रहेगी।
ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |
राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया
‘एक शाम शहीदों के नाम’ | देशभक्ति गीत-कविता से भावुक हुआ सभागार
चूरू आयुष शिविर में 700 मरीजों का उपचार | विधायक हरलाल सहारण ने की सराहना












