झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अजमेर विद्युत वितरण निगम के झुंझुनूं संभाग में नव पदस्थापित संभागीय मुख्य अभियंता डीके भंडारी के झुंझुनूं आगमन तथा कार्य ग्रहण करने पर अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ जिला झुंझुनूं के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया एवं बधाइयां दी गई। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल द्वारा श्रमिक समस्याओं पर चर्चा की गई तथा ज्ञापन प्रस्तुत कर व्रत के अधीन मीटर पठन के लिए फीडर इंचार्ज को पर्याप्त मशीन उपलब्ध कराने कार्मिकों की संख्या के अनुसार मशीन दिलाने की मांग रखी तथा वर्तमान समय में पूर्व में दी गई अधिकतर मशीन खराब स्थिति में इस विषय चर्चा की और सभी कार्मिकों अच्छी गुणवत्ता की बिलिंग मशीन की मांग रखी एवं आने वाली ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए सभी उपखंड एवं जीएसएस पर पेयजल की समुचित व्यवस्था करने बाबत मांग प्रमुखता से रखी। मुख्य अभियंता भंडारी ने सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया एवं सभी श्रम समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा सकारात्मक सहयोग के साथ शीघ्र निराकरण के लिए आश्वस्त किया एवं भविष्य में भी किसी भी प्रकार की श्रम समस्या के लिए सदैव तत्पर एवं सकारात्मक रहने की बात कही। इस अवसर पर श्रमिक संघ के डिस्कॉम महामंत्री देवकरण सैनी, जेएमसी सदस्य तथा जिला महामंत्री सुरेश कुमार शर्मा, भामसं जिला संयुक्त महामंत्री सुनिल बुगालिया, उपाध्यक्ष सफी मोहम्मद, जिला संयुक्त महामंत्री अजीत लमोरिया, जिला सह संगठन मंत्री सुनिल ईशरवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेश यादव, जिला मंत्री श्रीराम, विशाल कर्णावत, कार्यकारी अध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा, तौफिक अहमद, प्रदीप कुमार, ज्ञान प्रकाश सैनी आदि मौजूद रहे।
ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |
राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया
‘एक शाम शहीदों के नाम’ | देशभक्ति गीत-कविता से भावुक हुआ सभागार
चूरू आयुष शिविर में 700 मरीजों का उपचार | विधायक हरलाल सहारण ने की सराहना












