सूरज कॉलोनी में घोड़ी पर बैठाकर मनाया जश्न
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राज्य बजट 2026 में झुंझुनूं के लिए ऐतिहासिक प्रावधान किए जाने पर शहरवासियों में उत्साह का माहौल है। बजट में झुंझुनूं शहर के लिए अभूतपूर्व विकास कार्यों की घोषणाओं के बाद सूरज कॉलोनी में स्थानीय नागरिकों ने झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भाम्बू का जोरदार एवं भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नागरिकों व कार्यकर्ताओं ने विधायक भाम्बू को घोड़ी पर बैठाकर डीजे की धुनों के बीच नाचते-गाते हुए सभा स्थल तक पहुंचाया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण रहा और बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और आमजन का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभा को संबोधित करते हुए विधायक भाम्बू ने बजट 2026 में झुंझुनूं के लिए ऐतिहासिक घोषणाएं करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झुंझुनूं शहर को विकास की नई दिशा मिली है और आने वाले समय में इन घोषणाओं का लाभ आमजन तक पहुंचेगा। विधायक भाम्बू ने नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं के स्नेह के लिए धन्यवाद देते हुए भरोसा दिलाया कि झुंझुनूं शहर के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध रहेंगे तथा विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया
‘एक शाम शहीदों के नाम’ | देशभक्ति गीत-कविता से भावुक हुआ सभागार
चूरू आयुष शिविर में 700 मरीजों का उपचार | विधायक हरलाल सहारण ने की सराहना
चूरू में लग्जरी कार से 2 किलो अफीम बरामद | NH-52 पर DST-Sadar पुलिस की बड़ी कार्रवाई














