चूरू।जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी व सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एनएच-52 स्थित ढाडर टोल नाके पर नाकाबंदी के दौरान एक लग्जरी कार से 1 किलो 968 ग्राम अफीम बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की अनुमानित बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।आरपीएस स्वाति बूरी ने बताया कि 13 फरवरी 2026 को ढाडर टोल नाके के पास नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान हरियाणा नंबर की एक कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार फलौदी क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय ओमप्रकाश तथा 33 वर्षीय महिपाल के कब्जे से अफीम बरामद हुई।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अफीम जोधपुर जिले के बिलाड़ा क्षेत्र से लाकर पंजाब ले जा रहे थे। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी कार को भी जब्त कर लिया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किशोरी बाल मेला | 250 छात्राओं ने लगाईं 35 स्टॉल | Churu News
राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News
राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस












