कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने सालासर एसबीआई ब्रांच में पकड़ी अनियमितताएं, 9 करोड़ का भुगतान रोका
सालासर।राज्य के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने शुक्रवार को फसल बीमा योजना में बड़े घोटाले का खुलासा करने का दावा किया है। मंत्री मीणा अचानक सालासर स्थित एसबीआई बैंक शाखा पहुंचे, जहां उन्होंने बैंक मैनेजर को तलब कर फसल बीमा से संबंधित सूचियां मंगवाईं और मौके पर ही उनकी जांच की।कृषि मंत्री मीणा ने बताया कि सालासर एसबीआई शाखा में 71 ऐसे लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनका फसल बीमा प्रीमियम तो काटा गया, लेकिन वे वास्तव में किसान ही नहीं हैं। उन्होंने बताया कि इन नामों में कई लोग गजनेर तहसील से संबंधित बताए गए हैं, जबकि उनकी जमाबंदी, खसरा नंबर या भूमि का कोई अस्तित्व ही नहीं है।

मंत्री ने मौके पर जमाबंदी की प्रतियां दिखाते हुए कहा कि सूचीबद्ध किसान रिकॉर्ड में मौजूद ही नहीं हैं।मीणा ने आरोप लगाया कि यह फसल बीमा एआईजी (AIG) कंपनी द्वारा किया गया है। सूची में कई मामलों में किसान और उसके पिता का नाम भी एक जैसा दर्ज पाया गया, जो स्पष्ट रूप से फर्जीवाड़े की ओर इशारा करता है।उन्होंने बताया कि अकेली सालासर शाखा में ही इन 71 कथित किसानों को प्रति किसान करीब 12 लाख रुपये के हिसाब से लगभग 9 करोड़ रुपये का भुगतान होना था, जिसकी प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी। मंत्री मीणा ने दावा किया कि यदि पूरे प्रदेश की बात करें तो यह घोटाला करीब 1150 करोड़ रुपये तक का हो सकता है, क्योंकि राज्यभर में ऐसे लगभग 15 हजार लोग सामने आ रहे हैं जिनके पास कोई जमीन नहीं है, फिर भी उनका फसल बीमा किया गया है। कृषि मंत्री ने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किशोरी बाल मेला | 250 छात्राओं ने लगाईं 35 स्टॉल | Churu News
राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News
राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस













