झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शहर के न्यू कॉलानी स्थित डिफेंस पब्लिक सीसै स्कूल में समाज सुधारक, आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती का जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था चेयरमैन डॉ. जीएल कालेर ने स्वामी जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर तथा पुष्प माला का माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया तथा स्वामी के जीवन परिचय का गुणगान विभिन्न प्रकार के भाषणों तथा कविताओं के माध्यम से किया। अध्यापक कैलाशचंद्र ने बताया कि स्वामी जी वेदों के ज्ञान को सर्वोच्य मानते थे और उन्होंने रूढीवादी परम्पराओं के खिलाफ वेदों की ओर लौटों का नारा दिया। संस्था के प्रधानाचार्य सुभाषचंद्र ने बताया कि स्वामी बाल विवाह का विरोध, विधवा पुनर्विवाह और नारी शिक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के चेयरमैन डॉ. जीएल कालेर ने बताया स्वामी एक महान समाज सुधारक आर्य समाज के संस्थापक थे। उन्होने सत्यार्थ प्रकाश, वेदभाष्य और संस्कार विधि नामक पुस्तके लिखी। डॉ. कालेर ने बच्चों से स्वामी जी के बताए गए मार्ग पर चलने की अपील की मंच संचालन छात्रा हर्षिता ने किया। इस अवसर पर शीशराम जाखल, राकेश रेपस्वाल, मुकेश सैनी, कैलाश, बबिता भालोठिया, प्रमिला, सारिका, ममता, प्रतिगा शर्मा, अनामिका, पूजा, मुकेश सैनी, दलीप सिंह, सुरेंद्रसिंह शेखावत, देवीदत्त, ओमप्रकाश सैनी, अनिल, बाबूलाल सैनी उपस्थित थे।
राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस
बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction
कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला
शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News
चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित














