झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान सरकार के बजट 2026–27 को जनहित और विकासोन्मुख बताते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता राजकुमार मूंड ने कहा कि इस बजट में युवाओं, किसानों, कर्मचारियों और आधारभूत ढांचे के सशक्त विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान स्टेट टेस्ट एजेंसी के गठन की घोषणा से प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी, जिससे युवाओं को निष्पक्ष अवसर मिल सकेंगे। मूंड ने बताया कि राज्य सरकार ने जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण तथा मरम्मत योग्य स्कूल भवनों के लिए बड़े बजट प्रावधान किए हैं। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिक्षा का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा और विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए भी बजट में कई आकर्षक घोषणाएं की गई हैं, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और प्रशासनिक कार्यक्षमता में सुधार आएगा। कृषि क्षेत्र को मजबूती देने, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने तथा प्रदेश में सड़क, ऊर्जा और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को गति देने जैसे प्रावधान इस बजट को संतुलित और सर्वस्पर्शी बनाते हैं। राजकुमार मूंड ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट राजस्थान को विकास की नई ऊंचाइयों की ओर ले जाएगा और आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस
बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction
कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला
शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News
चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित













