झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया ने देश की वर्तमान नीतिगत व्यवस्था और बढ़ते हुए अन्याय के विरुद्ध एक राष्ट्रव्यापी संवैधानिक आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा भारती ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि आज का यह संघर्ष केवल राजनीति तक सीमित नहीं है। बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व और भविष्य को बचाने का प्रश्न है। अनिल शर्मा भारती ने विशेष रूप से यूजीसी इक्विलिटी कानून का उल्लेख करते हुए इसे भेदभावपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि समानता के नाम पर लागू किए जा रहे ऐसे कानून, जो समाज के विभिन्न वर्गों के बच्चों के भविष्य पर असमान और नकारात्मक प्रभाव डालते हैं, उनके विरुद्ध पार्टी पुरजोर तरीके से खड़ी होगी। हम ऐसी किसी भी व्यवस्था को स्वीकार नहीं करेंगे जो योग्यता और समान अवसर के संवैधानिक अधिकार का हनन करती हो। पार्टी ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी धर्म, जाति या विशेष वर्ग के विरुद्ध नहीं है। परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया सर्व धर्म समभाव की मूल भावना के साथ समान न्याय और समान अवसर की पक्षधर है। भारती ने जोर देकर कहा कि पार्टी का एकमात्र लक्ष्य व्यवस्था परिवर्तन है। ताकि देश के हर नागरिक को न्याय मिल सके। अनिल शर्मा भारती ने राजस्थान सहित पूरे देश के न्यायप्रिय नागरिकों से आह्वान किया है कि वे इस शांतिपूर्ण और संवैधानिक आंदोलन से जुड़ें। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब हमें अपनी आवाज़ को संगठित करना होगा और अन्याय के विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से खड़ा होना होगा।
राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस
बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction
कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला
शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News
चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित













