अस्पताल लापरवाही पर आधारित काल्पनिक वाद में छात्रों ने पेश की सशक्त दलीलें
चूरू। राजकीय विधि महाविद्यालय, चूरू में विधि तृतीय वर्ष के द्वितीय मूट-कोर्ट का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अस्पताल में लापरवाही पर आधारित विकास वर्मा बनाम स्टार सिटी होस्पीटल के काल्पनिक वाद पर न्यायालय में जोरदार बहस हुई।प्राचार्य प्रो.(डॉ.) एस.के.सैनी ने विधि छात्रों के लिए मूट कोर्ट के महत्व पर प्रकाश डाला व मूट कोर्ट का विधिवत शुभारम्भ किया व छात्र छात्राओं को न्यायालय में न्याय प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इसके बाद छात्र अधिवक्ताओं के द्वारा मूट कोर्ट कि कार्यवाही प्रारम्भ की गई वादी की तरफ से छात्र अधिवक्ता सपना सेन ने न्यायाधिश महोदय से कार्यवाही प्रारम्भ करने की ईजाजत मांगी व अपना पक्ष रखा वादी पक्ष की तरफ से अन्य अधिवक्ता पीयूष लाटा, रिचा शर्मा, सोनिका रोठौड़, स्नेहा सोनी, बजरंग सिंह, प्रियंका मेघवाल, प्रियंका घोटड़, रामरतन, कविता धाणक व प्रतिवादी पक्ष की और से अधिवक्ता के रूप में युक्ता शर्मा, उमा भारती मीणा, अन्नपूर्णा सुथार, अनिता इन्दलिया, मनीषा अग्रवाल एवं विवेकानन्द स्वामी ने दलील पेश की। अन्य किरदार के रूप में पीड़ित के पिता के रूप में हितेश रांकावत,नर्स का किरदार मिनाक्षी गुर्जर, डॉ. के रूप में देश की शान, मेडिकल एक्सपर्ट के रूप में अनिल कुमार मीणा, अस्पताल मैनेजर के रूप में अंकिता जैन, कॉर्ट मास्टर सौरभ नागपुरिया, विकास मीणा, लिगल बिमा सलाहकार के रूप कमलेश प्रजापत, स्टेनो के रूप में लक्ष्मीकान्त शर्मा, अन्य भुमिका मंे लवनीश मीणा व सुनिल रहे न्यायाधीश की भुमिका भावना जांगिड़ ने निभाई।
बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction
कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला
शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News
चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित













